सात दिवसीय योग सह स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन
Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 05 Jun 2026 5:11 PM
शिविर में योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से निःशुल्क शारीरिक एवं मानसिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा
हवेली खड़गपुर.
प्रसन्नडो हाई स्कूल परिसर में भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति, मुंगेर की ओर से सात दिवसीय योग सह स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया. जिसका उद्घाटन पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अवध नारायण चौबे, आचार्य आलोक, जिला महामंत्री दीपक सिंह, योगाचार्य सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया.शिविर प्रतिदिन सुबह 5 से 8 व शाम 4 से 7 बजे तक होगा संचालित
मौके पर योगाचार्य ने योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया. शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे महिला, पुरुष योग साधकों को अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रस्तिका, भ्रामरी प्राणायाम के साथ सूक्ष्म व्यायाम बतलाए. साथ ही इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से साधकों को समझाया. आयोजन समिति के हिमांशु कुमार सिंह ने बताया कि शिविर प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 8 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक संचालित होगा. शिविर में योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से निःशुल्क शारीरिक एवं मानसिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता, प्रशिक्षण और विभिन्न रोगों के लिए विशेष योग चिकित्सा की सुविधा भी दी जाएगी. शिविर में कमर दर्द, घुटना दर्द, किडनी संबंधी समस्याएं, माइग्रेन, थायराइड, सर्वाइकल तथा अन्य जटिल रोगों के उपचार एवं परामर्श दिए जाएंगे. इस मौके पर शिवशंकर सिंह, प्रभाकर सिंह, गोपाल शरण सिह, पंसस रमण सिंह, पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, संजय केशरी, पूनम देवी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










