25. मालदा रेल मंडल के न्यू फरक्का होकर ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से हुआ आरंभ
जमालपुर स्टेशन | Prabhat Khabar Network
न्यू फरक्का स्टेशन के पास जमीन धंसने से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे कई ट्रेनें रद्द या डायवर्ट की गईं और यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि, शनिवार देर शाम तक समस्या का समाधान कर ट्रेनों का सामान्य परिचालन बहाल कर दिया गया है।
जमालपुर (मुंगेर). पूर्व रेलवे मालदा रेल मंडल के न्यू फरक्का स्टेशन के समीप जमीन धंसने का असर शनिवार को भी रेल परिचालन पर पड़ा. इस सिलसिले में कई ट्रेन को डायवर्टेड रूट से चलाया गया तो दूसरी तरफ कई ट्रेन लेट से चली. जिसके कारण रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले गुरुवार को न्यू फरक्का स्टेशन के समीप जमीन धंसने के कारण उस रेलखंड के एक लाइन से ट्रेन परिचालन रोक दिया गया था. शुक्रवार को भी जमालपुर होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को डायवर्टेड रूट से चलाया गया था.
आपके शहर में
वहीं शनिवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रही. पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय न्यू फरक्का में स्वयं डेरा डाल रखी है और युद्ध स्तर पर परिचालन दोबारा जारी करने का कार्य प्रगति पर है. मालदा रेल मंडल द्वारा अधिकृत रूप से यह बताया गया है कि शनिवार की देर संध्या न्यू फरक्का के समीप जमीन धंसने की समस्या का समाधान कर लिया गया है. देर संध्या इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य कर दिया गया है.
डाउन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन रही रद्द
बताया गया कि गोमती नगर से मालदा टाउन को जाने वाली 13436 डाउन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार को कैंसिल कर दिया गया. जबकि कामाख्या से चलकर दिल्ली जाने वाली 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल को डायवर्टेड रूट से चलाया गया. जिसके कारण यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे से लगभग एक घंटा लेट चलकर जमालपुर पहुंची. बताया गया कि 20507 अप सैरंग राजधानी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लगभग 5 घंटे विलंब से चल रही थी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 19:16 बजे है.
डाउन उधना मालदा स्पेशल फेयर स्पेशल एक्सप्रेस को भी मुंगेर कटिहार के रास्ते चलाया
09033 डाउन उधना मालदा स्पेशल फेयर स्पेशल एक्सप्रेस को भी मुंगेर कटिहार के रास्ते चलाया गया. इस सिलसिले में यह ट्रेन लगभग 9 घंटे लेट हुई. अपने निर्धारित समय से लेट चलने वाली ट्रेनों में 12367 अप भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस एक घंटा, 08645 अप भागलपुर रांची स्पेशल एक्सप्रेस 3 घंटे और 73461 अप महेशखूंट जमालपुर डेमू ट्रेन एक घंटा लेट चली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए