अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूलने के कारण सदर बाजार में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

जुर्माना वसूल करते नगर परिषद कर्मचारी | Prabhat Khabar Network

नगर परिषद ने सदर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर हड़कंप मचा दिया है. जुर्माने की वसूली से घबराए दुकानदारों ने अपनी दुकानें समेटना शुरू कर दिया. यह अभियान पिछले दो-तीन दिनों से की जा रही माइकिंग के बाद चलाया गया.

विज्ञापन

जमालपुर (मुंगेर) . नगर परिषद प्रबंधन की ओर से शनिवार को सदर बाजार में अतिक्रमणकारियों से जुर्माना वसूली अभियान चलाया गया. जिसको लेकर बाजार के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. दिनभर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बताया गया कि नगर परिषद के आर्किटेक्चर राहुल कुमार रजक के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर जुर्माना वसूला जा रहा था. जिसको लेकर दुकानदारों में यह शोर मच गया कि नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया गया है. इसको देखते हुए अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर फैली अपनी दुकानों को समेटना शुरू कर दिया. कुछ दुकानदारों ने अपना तंबू भी हटा दिया. तो कुछ दुकानदार अपनी ट्राली लेकर भागने लगा. जिसके कारण पूरे सदर बाजार इलाके में अफ़रा तफरी का माहौल कायम हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जुर्माना वसूली टीम को देखते दुकान बंद करने लगे दुकानदार

कई जगह दुकानदारों को अपनी दुकान फटाफट बंद करते देखा गया. जब लोगों को पता चला कि यह जुर्माना वसूली वाली टीम है. टीम जुबली बेल चौक से बंशीधर मोड शनि मंदिर होते हुए बराट चौक पहुंची, जहां बहुतायत की संख्या में सड़क पर दुकान लगा हुआ था. ऐसे दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया. कई दुकानदारों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया. बराट चौक से यह टीम रेडीमेड गली में भी कार्रवाई थी, परंतु तब तक कई दुकानदार दुकान बंद कर चुके थे या सड़क पर से अपनी दुकान हटा चुके थे. टीम में नगर परिषद के रितेश कुमार, कृष्ण मुरारी और वकील यादव मुख्य रूप से शामिल थे.

पहले ही करायी गयी थी माइकिंग

बता दें कि पिछले दो-तीन दिनों से नगर परिषद प्रबंधन द्वारा लाउडस्पीकर से पूरे शहर में यह घोषणा की जा रही है कि जिन लोगों ने अपनी दुकान नगर परिषद के नाले पर फैला रखी है. वे लोग जल्द से जल्द अपनी दुकान नगर परिषद के नाले से अंदर कर लें. अन्यथा उनसे जुर्माना वसूला जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं यह भी अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि जिन लोगों ने नगर परिषद के नाले पर गिट्टी, बालू या अन्य सामग्री रखा है वे लोग जल्द से जल्द उन्हें हटा ले. नहीं तो उसे जब्त करते हुए जुर्माना वसूल किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन