शिकायतों की पड़ताल को खड़गपुर पहुंचे पीएचइडी सचिव, जलापूर्ति योजनाओं का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

खड़गपुर झील स्थित जलापूर्ति परिसर का जयजा लेते सचिव | Prabhat Khabar Network

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी ने हवेली खड़गपुर पहुंचकर ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की हकीकत जानी। उन्होंने खैरा गांव और बनहरा पंचायत में 'हर घर नल का जल' योजनाओं का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर (मुंगेर). ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को लेकर मिली शिकायतों की हकीकत जानने शनिवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी हवेली खड़गपुर पहुंचे. उन्होंने खड़गपुर झील क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ही हवेली खड़गपुर प्रखंड के खैरा गांव एवं टेटिया बंबर प्रखंड की बनहरा पंचायत में संचालित हर घर नल का जल योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान सचिव ने योजनाओं को लेकर मिली शिकायतों के संबंध में स्थानीय स्तर पर जानकारी प्राप्त की. इसके बाद संबंधित स्थलों पर पहुंचकर जलापूर्ति व्यवस्था, उपकरण, पाइपलाइन एवं योजना के संचालन की स्थिति का जायजा लिया. विभागीय अधिकारियों ने सचिव को योजनाओं के संचालन तथा ग्रामीणों के घरों तक पेयजल पहुंचने की स्थिति से अवगत कराया. जांच के दौरान संबंधित जलापूर्ति योजनाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पायी गयीं. सचिव ने अधिकारियों से योजनाओं के रखरखाव, नियमित जलापूर्ति एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान से संबंधित जानकारी भी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

जलापूर्ति योजनाओं की नियमित निगरानी का निर्देशसचिव ने विभागीय पदाधिकारियों को ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजना में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी अथवा जलापूर्ति में बाधा की शिकायत मिलने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाये. ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निर्बाध एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है. योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर अभियंता प्रमुख सह उप सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्य अभियंता प्रशुन कुमार, अधीक्षण अभियंता राम शंकर सिंह, कार्यपालक अभियंता अजय कुमार, सहायक अभियंता तपेश्वर साफी समेत पीएचईडी विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन