महिला फुटबॉल टूर्नामेंटमें बंगाल ने उड़ीसा को 1-0 से हराया
अतिथियों के साथ बंगाल की महिला विजेता टीम | Prabhat Khabar Network
जमालपुर में अजय कुमार सिंह बच्चन मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है. उद्घाटन मैच में बंगाल की टीम ने उड़ीसा को कड़े मुकाबले में 1-0 से हरा दिया. आज उड़ीसा की टीम बिहार से भिड़ेगी.
जमालपुर (मुंगेर). जेएसए मैदान जमालपुर में शनिवार को अजय कुमार सिंह बच्चन मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ. जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल एवं विशिष्ट अतिथि इरिमी के डीन प्रेम प्रकाश ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. उद्घाटन मैच में बंगाल ने उड़ीसा को 1-0 से पराजित किया.
आपके शहर में
ओडिशा और बंगाल की खिलाड़ी खेल रहीं
खेल प्रारंभ होते ही बंगाल और उड़ीसा की महिला खिलाड़ियों बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और एक दूसरे पर बढ़त बनाने की कोशिश की. खेल के 28 वें मिनट में बंगाल टीम की जर्सी नंबर-14 सपना टुडू ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. विपक्षी टीम ने गोल बराबरी करने का प्रयास किया. उसके खिलाड़ियों को सफलता नहीं मिली. खेल के अंत तक विपक्षी टीम कोई गोल नहीं कर सकी और बंगाल को विजेता घोषित किया गया. निर्णायक मंडली में मो. सलाम, शिवव्रत गौतम, मनीष कुमार और संतोष कुमार शामिल थे.
आज ओडिशा व बिहार में होगा मुकाबला
आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि रविवार को उड़ीसा की महिला टीम का मुकाबला बिहार की महिला टीम के साथ होगा. इससे पहले मुख्य अतिथि आर विशिष्ट अतिथि ने ट्रॉफी का अनावरण किया और मैदान में जाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. साथ ही अजय कुमार सिंह बच्चन के तेल चित्र पर पुष्प स्थापित किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर एमएलसी लालमोहन गुप्ता, इरिमी के सीनियर प्रो. राजीव कुमार, रेल कारखाना के वरीय अधिकारी अभ्युदय मिश्रा, सौरभ कुमार, बीपीसी मिंज, अभिनव कुमार, संतोष कुमार, संजीव कुमार आरबी भूषण के साथ क्लब के पुराने खिलाड़ी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए