दरवाजा तोड़ पुलिस ने किया शव बरामद

Updated at : 20 Jun 2019 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
दरवाजा तोड़ पुलिस ने किया शव बरामद

जमालपुर : जमालपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार पोस्ट ऑफिस गली में बुधवार की संध्या उस समय सनसनी मच गयी, जब यह खबर फैली कि 45 वर्षीय एक व्यक्ति के शव को पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर बरामद किया है. अंधेरा होने के बावजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. जहां एक बंद कमरे के […]

विज्ञापन

जमालपुर : जमालपुर थाना क्षेत्र के सदर बाजार पोस्ट ऑफिस गली में बुधवार की संध्या उस समय सनसनी मच गयी, जब यह खबर फैली कि 45 वर्षीय एक व्यक्ति के शव को पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर बरामद किया है. अंधेरा होने के बावजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.

जहां एक बंद कमरे के भीतर से पवन कुमार सिंह का शव पुलिस ने बरामद किया. बताया गया कि मृतक महाराष्ट्र में रहकर मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता था. मृतक की भाभी ने बताया कि पिछले 5 जून को वह महाराष्ट्र से यहां अपना घर पहुंचा था. मंगलवार की संध्या लगभग 8:00 बजे वह अपने कमरे में सोने चला गया.
जिसके बाद वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला. बुधवार को जब परिजनों ने उसके कमरे के दरवाजे खुलवाना चाहा तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद परिजन आशंकित हो गये और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा तो भीतर पवन कुमार सिंह का शव पड़ा हुआ था. परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी भी कहीं बाहर रहती है और घटना के समय वहां उपस्थित नहीं थी. मृतक की दो नाबालिग पुत्रियों का रो-रो कर बुरा हाल था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन