सरकारी चापानल के कब्जाधारियों के विरुद्ध डीएम दर्ज कराएं प्राथमिकी : आयुक्त
Updated at : 07 May 2019 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर प्रमंडल के दो जिले जमुई व शेखपुरा में जल संकट की स्थिति विकराल हो गयी है. इसका मुख्य कारण भूमिगत जल स्तर में कमी होना एवं सरकारी चापानलों पर दबंगों का कब्जा होना है. दोनों जिलों में बढ़ते जल संकट को देखते हुए एक ओर जहां प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार पाल ने […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर प्रमंडल के दो जिले जमुई व शेखपुरा में जल संकट की स्थिति विकराल हो गयी है. इसका मुख्य कारण भूमिगत जल स्तर में कमी होना एवं सरकारी चापानलों पर दबंगों का कब्जा होना है.
दोनों जिलों में बढ़ते जल संकट को देखते हुए एक ओर जहां प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार पाल ने वहां के डीएम को प्रभावित पंचायत में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, वहीं सरकारी नलों में सबमरसिबल लगा कर कब्जा करने वालें कब्जाधारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.
बताया जाता है कि शेखपुरा जिला के 11 पंचायतों में जल संकट उत्पन्न हो गयी है. जबकि जमुई जिले के 20 पंचायत के लोग जल संकट से जूझ रहे हैं. उन्हें पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है. जबकि सबमरसिबल वाले लोगों पर उन्हें पानी के लिए आश्रित होना पड़ रहा है.
विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इन पंचायतों में सरकारी जीपीटी चापानल लगाया गया है. लेकिन 100 से अधिक चापानलों पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है. सरकारी चापानल में ही समरसिबल लगा दिया है और पानी का उपयोग स्वयं कर रहे हैं. सैकड़ों चापानल इन जिलों में सूख भी गया है, जो बेकार पड़ा हुआ है. इससे इन दोनों जिलों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है.
प्रभावित पंचायतों में टैंकर से जलापूर्ति का निर्देश
प्रमंडलीय आयुक्त ने जल संकट की सूचना मिलते ही शेखपुरा व जमुई डीएम को निर्देश दिया कि टैंकर से पानी की आपूर्ति प्रभावित पंचायतों में कराएं. जमुई के 20 पंचायत में 30 टैंकर और शेखपुरा के 11 पंचायतों में 20 टैंकर के माध्यम से पानी आपूर्ति करने का निर्देश दिया है.
इन जिलों में 10 से 12 फीट जल स्तर नीचे चला गया है. इस पर आयुक्त ने दोनों जिलों के प्रभावित पंचायतों के सरकारी चापानल जो खराब पड़े हैं उसमें 20 मई तक राइजर पाइप लगाने का निर्देश दिया. साथ ही इन जिलों के पीएचइडी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि इस दिशा में अविलंब कार्रवाई करें.
100 चापानलों में सबमरसिबल लगा कर लिया है कब्जा
आयुक्त ने कहा कि सूचना मिली है कि शेखपुरा और जमुई जिला के प्रभावित पंचायतों में विभिन्न योजनाओं से चापानल लगाया गया है. लेकिन 100 चापानल में दबंगों ने सबमरसिबल लगा दिया और पानी को अपने उपयोग में लाते हैं.
आयुक्त ने दोनों जिला के डीएम को निर्देश दिया कि चापानल से दबंगों का कब्जा अविलंब हटाएं और दोषियों के खिलाफ संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें. उन्होंने मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय एवं खगड़िया डीएम को भी निर्देश दिया है कि सरकारी चापानल पर कब्जा करने वाले कब्जाधारियों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें.
नौ को आयुक्त करेंगे जल संकट की समीक्षा: प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कु पाल नौ मई को जमुई व शेखपुरा जायेंगे, जहां वर्तमान जल संकट को ले विशेष समीक्षा बैठक करेंगे. साथ ही वहां के पेयजलापूर्ति के लिए चलाये जा रहे हर घर नल का जल योजना की समीक्षा करेंगे. जबकि प्रभावित लोगों को पानी के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़े. इसकी भी सुदृढ़ व्यवस्था करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




