ePaper

बालू लदा हइवा पलटा, बाल-बाल बचे लोग

Updated at : 04 May 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
बालू लदा हइवा पलटा, बाल-बाल बचे लोग

मुंगेर : शुक्रवार को राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर कंतपुर मोड़ के समीप बालू लदा एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक बीच सड़क पर पलट गया. जिसमें सड़क किनारे खड़े कई लोग बाल-बाल बच गये. लेकिन इस दुर्घटना में ट्रक का चालक व उप चालक घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.हाइवा ट्रक […]

विज्ञापन

मुंगेर : शुक्रवार को राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर कंतपुर मोड़ के समीप बालू लदा एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक बीच सड़क पर पलट गया. जिसमें सड़क किनारे खड़े कई लोग बाल-बाल बच गये. लेकिन इस दुर्घटना में ट्रक का चालक व उप चालक घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.हाइवा ट्रक वाहन संख्या- बीआर-10जीए-9707 पर शुक्रवार की सुबह कुम्हरसार से बालू लोड कर चालक शमशेर यादव सफियाबाद की ओर जा रहा था.

वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि कंतपुर मोड़ के समीप तीखे मोड़ पर वाहन पूरी तरह से अनियंत्रित हो गया और अचानक ब्रेक लेने पर वाहन ही पलट गया. इस दुघर्टना में चालक व उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं ट्रक पलटने के बाद कुछ स्थानीय युवक उस ट्रक के टंकी से बह रहे डीजल को बोतलों में भरने लगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन