राजभवन ने एमयू से मांगी एक साथ में शिक्षकों के स्थानांतरण की विस्तृत जानकारी

Published by :AMIT JHA
Published at :21 Apr 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
राजभवन ने एमयू से मांगी एक साथ में शिक्षकों के स्थानांतरण की विस्तृत जानकारी

अपर सचिव के पत्र में निर्धारित एक साल में जितने भी शिक्षकों का विश्वविद्यालय द्वारा स्थानांतरण किया गया.

विज्ञापन

मुंगेर ———————– शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर लगातार सवालों के घेरे में आ रहे मुंगेर विश्वविद्यालय के लिये अब परेशानी बढ़ने वाली है, क्योंकि राजभवन ने विश्वविद्यालय से 15 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2026 तक जितने भी शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है. उसकी विस्तृत जानकारी मांगी है. वहीं इसमें राजभवन ने विश्वविद्यालय से संबंधित शिक्षक के स्थानांतरण का आधार व परिस्थिति भी पूछा गया है. राज्यपाल के अपर सचिव सुमन कुमार ने विश्वविद्यालय को पत्र भेज कर कहा है कि कुलाधिपति द्वारा 15 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2026 की अवधि के दौरान विश्वविद्यालयों द्वारा किए गए महाविद्यालय कर्मियों के तबादलों के संबंध में एक व्यापक रिपोर्ट मांगा गया है. ऐसे में विश्वविद्यालय पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे. साथ ही पत्र प्राप्ति की तिथि से 15 दिनों के अंदर इसे सचिवालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. अपर सचिव के पत्र में निर्धारित एक साल में जितने भी शिक्षकों का विश्वविद्यालय द्वारा स्थानांतरण किया गया. उन शिक्षकों का नाम, पूर्व के पदस्थापित कॉलेज, स्थानांतरण किये गये कॉलेज, संबंधित शिक्षक के स्थानांतरण का आधार/परिस्थिति के साथ स्थानांतरण को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के तिथि की जानकारी मांगी गयी है. विदित हो कि बीते दिनों की एमयू के सीनेटर डॉ कुंदनलाल ने विश्वविद्यालय पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुये अपने स्थानांतरण पर भी सवाल उठाया गय. साथ ही इसे लेकर सीनेटर द्वारा राजभवन को भी पत्र भेजा गया है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन