निगम ने शहर में चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, मची रही अफरा-तफरी

Published by :BIRENDRA KUMAR SING
Published at :21 Apr 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
निगम ने शहर में चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, मची रही अफरा-तफरी

चौक-चौराहों पर कारोबार करने वाले दुकानदार चौकी, खाट, ठेला लेकर भागने लगे. टीम के आने से पहले बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

– वसूला 26 हजार जुर्माना, बांस-बल्ला, शेड सहित दो ट्रैक्टर समान किया जब्त

मुंगेर

निगम प्रशासन की ओर से मंगलवार को भीषण गर्मी के बीच शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान दिन भर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. एक ओर जहां दुकानदार अपने दुकान के आगे लगे शेड खोल हटाने में जुटे रहे, वहीं दूसरी ओर फूटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदार टेबुल, कुर्सी, खाट उठा कर भागने लगे. निगम प्रशासन ने इस दौरान 36 दुकानदारों से कुल 26 हजार 400 रूपया जुर्माना वसूल और दो ट्रैक्टर सामान भी जब्त किया.

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में मची रही अफरा-तफरी

निगम कार्यालय से मंगलवार को जेसीबी, टैक्टर, मजदूर और पुलिसकर्मियों के साथ निगम के अधिकारियों के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्ति अभियान निकला. जो बस स्टैंड, कोतवाली मोड़, शीतला स्थान चौक, इंदिरा चौक, श्रवण बाजार, गुलजार पोखर तक गयी. जबकि वहां से पुन: एक नंबर ट्रैफिक होते हुए वापस निगम कार्यालय पहुंची. इन मार्गों में कारोबार छोड़ कर दुकानदार, स्टॉफ सभी अपने-अपने दुकान के आगे लगे शेड को हटाने में जुट गये थे. जबकि फुटपाथ व चौक-चौराहों पर कारोबार करने वाले दुकानदार चौकी, खाट, ठेला लेकर भागने लगे. टीम के आने से पहले बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया. जिसके कारण बाजार में दिन भर गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही. हालांकि जहां से अतिक्रमण हटाया गया था, वहां शाम होते ही दुबारा दुकानें सज गयी थी.

वसूला गया 26 हजार जुर्माना, कर्मियों ने दिखाई संवेदनशीलता

निगम की ओर से मंगलवार को सख्ती के साथ अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस दौरान निगमकर्मी ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्ती से भी पेश आये. कुल 36 दुकानदारों से 24 हजार 600 रूपया जुर्माना वसूल कया गया. इतना ही नहीं अतिक्रमणकारियों का दो ट्रैक्टर बांस-बल्ला व अन्य समानों को भी जब्त किया. हालांकि अभियान के दौरान निगमकर्मियों की संवेदनशीलता भी दिखी. गुलजार पोखर में एक जगह शादी कार्यक्रम को लेकर सड़क किनारे फुटपाथ पर पंडाल बना हुआ था. जब निगमकर्मी उसे हटाने पहुंचे तो उक्त परिवार के साथ ही स्थानीय लोगों ने कहा कि घर के पास जगह नहीं है. इसलिए यहां पर पंडाल बनाकर बारात व कुटुंब को खिलाने की व्यवस्था की गयी. आज कार्यक्रम है, कल खुद इसे हमलोग हटा लेंगे. जिस पर निगमकर्मी वहां से बिना पंडाल को क्षति पहुंचाये आगे निकल गये. अभियान में नगर प्रबंधक नवनीत कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी पिंटू कुमार, अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार, जमादार विश्वनाथ सहित अन्य कर्मी व पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन