पुलिस वाहन को देख बीयर व विदेशी शराब फेंक कारोबारी हुआ फरार

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 21 Apr 2026 8:04 PM

विज्ञापन

बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें से किंगफिशर की 500 एमएल वाली 24 केन बीयर तथा ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड की 375 एमएल की 17 बोतल बरामद की गई.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर सोमवार की रात खड़गपुर थाना के एसआई कुंदन कुमार ने गश्ती के दौरान नगर परिषद क्षेत्र के मोमिन टोला स्थित एक स्कूल के समीप से 24 केन बीयर तथा 17 बोतल विदेशी शराब बरामद किया. जबकि कारोबारी मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान जब गश्ती टीम नगर परिषद क्षेत्र के मोमिन टोला पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति एक काले रंग के बैग में कुछ सामान लेकर कन्हैया टोला की ओर आ रहा है. पुलिस टीम के वाहन की लाइट को देखकर उस व्यक्ति ने बैग को सड़क पर फेंक कर फरार हो गया. पुलिस के जवानों ने उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन गलियों एवं अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी भागने में सफल रहा. कारोबारी द्वारा फेके गए बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें से किंगफिशर की 500 एमएल वाली 24 केन बीयर तथा ब्लेंडर्स प्राइड ब्रांड की 375 एमएल की 17 बोतल बरामद की गई. वहीं थानाध्यक्ष ने फरार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पता लगाने में जुट गई है. विदित हो कि शराब कारोबारी शादी विवाह जैसे त्योहार में धड़ल्ले से शराब पहुंचाने का काम करते हैं और उंची कीमत लेते हैं.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन