मां ने गुस्से में कहा मर जाओ, बेटा मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का किया प्रयास

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :21 Apr 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
मां ने गुस्से में कहा मर जाओ, बेटा मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का किया प्रयास

नीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

विज्ञापन

पुलिस के समझाने बाद युवक टावर से उतरा, परिजनों ने ली राहत की सांस

चौथम. थाना क्षेत्र में युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया गया. हालांकि पुलिस के समझाने के बाद युवक टावर से उतरा. जिसके बाद पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के धुतौली पंचायत के भूतौली मालपा गांव के वार्ड संख्या 5 निवासी राम प्रसाद सदा के पुत्र मनखुश कुमार ने पारिवारिक विवाद में टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया. युवक की मां ने किसी बात को लेकर मनखुश को डांट-फटकार लगाया. मां ने पुत्र को गुस्से में मर जाने को कहा. इसी बात से आहत होकर युवक घर से निकल गया. घर के समीप मोबाइल टावर पर चढ़ गया. स्थानीय ग्रामीणों ने टावर पर चढ़ते ही देख लिया. जिसके बाद ग्रामीणों भी भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एएसआई अभिमन्यु सिंह ने पहुंचकर युवक को समझाने का प्रयास किया. लेकिन मानने को तैयार नहीं था. घंटों मशक्कत बाद युवक को टावर से उतारा गया. पुलिस पदाधिकारी के समक्ष मां व पुत्र के विवाद का सुलह कराया गया.

एक सप्ताह में टावर पर चढ़कर आत्महत्या का दूसरा मामला

बताया जाता है कि चौथम क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का दूसरा मामला है. बताया जाता है कि चार दिन पूर्व एक प्रेमिका प्रेमी के शादी से इंकार बार टावर पर चढ़ गयी थी. प्रेमिका गांव के ही टावर पर चढ़कर प्रेमी से शादी करने की बात कर रही थी. प्रेमी के पहुंचने पर प्रेमिका टावर से उतरी. जिसके बाद परिजनों की सहमति से शादी कराने की बात कही गयी. इधर, 15 दिन पूर्व भी गंगैर थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका से शादी करने की जिद्द को लेकर टावर पर चढ़ गया था. जिसे पुलिस ने सुरक्षित टावर से उतारा. जिले में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. लोगों का कहना है कि छोटे-छोटे विवाद और भावनात्मक आवेश में उठाए गए कदम गंभीर हादसे का रूप ले सकते हैं. इसलिए परिवार और समाज में संवाद और समझदारी बेहद जरूरी है.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन