शंकरपुर गांव में 120 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शंकरपुर गांव में 120 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

smuggler arrested

विज्ञापन

मुंगेर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में पुलिस छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया. जिसके घर से पुलिस ने 120 बोतल विदेशी शराब जब्त किया. जो कुल 35 लीटर शराब था. पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है. प्रशिक्षु आईपीएस सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि शंकरपुर गांव निवासी सोनू कुमार अपने घर से शराब का कारोबार संचालित कर रहा है. जिसने भारी मात्रा में शराब अपने घर पर छिपाकर रखा है. जिसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की. जहां पुलिस ने 8पीएम कंपनी के 180 एमएल का 96 पीस टेटरा पैक, रॉयल स्टैग कंपनी के 750 एमएल का 24 बोतल विदेशी शराब जब्त किया. पुलिस ने सोनू को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. बरामद शराब की बोतल पर पश्चिम बंगाल एक्साइज लिखा हुआ है. सोनू पश्चिम बंगाल और अन्य दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी कर मुंगेर लाता है और उसे ऊंचे कीमत पर शराबियों को बेचता था. इस मामले में मुफस्सिल थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. जबकि गिरफ्तार सोनू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन