श्रम मंत्री से मिले आइटीसी के मजदूर

Published at :12 Jun 2018 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
श्रम मंत्री से मिले आइटीसी के मजदूर

मुंगेर : आइटीसी मजदूर यूनियन को लेकर विक्षुब्ध मजदूरों का एक शिष्टमंडल राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में राज्य के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मिले. शिष्टमंडल में शामिल मजदूरों ने कहा कि आइटीसी प्रबंधन की मिली भगत से टीम वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष प्रो अजफर शमसी के मनमानी से मजदूर परेशान है. विक्षुब्ध मजदूरों […]

विज्ञापन

मुंगेर : आइटीसी मजदूर यूनियन को लेकर विक्षुब्ध मजदूरों का एक शिष्टमंडल राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में राज्य के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मिले. शिष्टमंडल में शामिल मजदूरों ने कहा कि आइटीसी प्रबंधन की मिली भगत से टीम वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष प्रो अजफर शमसी के मनमानी से मजदूर परेशान है. विक्षुब्ध मजदूरों को गैर कानूनी तरीके से काम करते हुए यूनियन के इशारे पर प्रबंधन द्वारा तंग व परेशान किया जाता ह. श्रम मंत्री ने मजदूरों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर सरकार नियमानुसार कार्रवाई करेंगी. शिष्टमंडल में संजय साह, नंदलाल कुमार, रामानंद साह, गोपाल राम, उपेंद्र ठाकुर सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन