बनमनखी में हरियाणा से आये दो दूल्हे शादी के मंडप से गिरफ्तार

बनमनखी : नाबालिग लड़की को रुपये की लालच में फंसाकर शादी रचा रहे युवक के मंसूबे पर उस समय पानी फिर गया जब मौका-ए-वारदात पर पहुंची बनमनखी पुलिस ने शादी रोक कर दो दूल्हे सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान हरियाणा के हिसार जिला निवासी राज कुमार पिता स्व कनही […]
बनमनखी : नाबालिग लड़की को रुपये की लालच में फंसाकर शादी रचा रहे युवक के मंसूबे पर उस समय पानी फिर गया जब मौका-ए-वारदात पर पहुंची बनमनखी पुलिस ने शादी रोक कर दो दूल्हे सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान हरियाणा के हिसार जिला निवासी राज कुमार पिता स्व कनही राम, सुरेश कुमार पिता प्रह्लाद सिंह, सोनू कुमार पिता प्रह्लाद सिंह के रूप में की गयी है. चौथे व्यक्ति की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाहदुर निवासी मो नाजो उर्फ भोला मियां के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि हरियाणा के उक्त तीनों युवक को भोला मियां ने शादी करवाने के लिए पिपरा पंचायत के रिकावगंज बुलाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










