बिहार : मुंगेर में झील से गाद निकालने में जुटे 7 वाहनों को माओवादियों ने जलाया

Published at :31 May 2018 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मुंगेर में झील से गाद निकालने में जुटे 7 वाहनों को माओवादियों ने जलाया

मुंगेर : बिहारकेमुंगेर जिले की खड़गपुर झील से गाद निकालने के काम मे जुटे सात वाहनों को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने कल देर रात जला दिया. खड़गपुर अनुमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने आज बताया कि खड़गपुर झील से गाद निकासी कार्य में लगे चार पोकलेन, दो हाईवा वाहन और एक मोटरसाइकिल […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहारकेमुंगेर जिले की खड़गपुर झील से गाद निकालने के काम मे जुटे सात वाहनों को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने कल देर रात जला दिया. खड़गपुर अनुमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने आज बताया कि खड़गपुर झील से गाद निकासी कार्य में लगे चार पोकलेन, दो हाईवा वाहन और एक मोटरसाइकिल को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने कल देर रात जला दिया.

अधिकारी ने आशंका जतायी कि लेवी नहीं मिलने के कारण माओवादियों ने वाहनों को जलाया है. घटनास्थल पर मौजूद वाहन और उपकरण चालकों के अनुसार एक दर्जन से भी ज्यादा माओवादी आये और वाहनों को जलाने के बाद नारेबाजी करते हुए फरार हो गये. संजीवकुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला मौके पर पहुंच गये हैं और माओवादियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन