युवक की मौत पर हंगामा, पुलिस ने की फायरिंग

मुंगेर : हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग गालिमपुर के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक साइकिल सवार युवक को रौंद डाला. मृतक की पहचान लोहची ललियाडीह निवासी मनोज यादव के रूप में हुई, जो अपने ननिहाल में रहता था. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गये और लोहची के समीप सड़क पर उतर आये. भीड़ […]
मुंगेर : हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग गालिमपुर के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक साइकिल सवार युवक को रौंद डाला. मृतक की पहचान लोहची ललियाडीह निवासी मनोज यादव के रूप में हुई, जो अपने ननिहाल में रहता था. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गये और लोहची के समीप सड़क पर उतर आये.
भीड़ को समझाने गयी पुलिस एवं ग्रामीणों आपस में उलझ पड़े और सड़क रणक्षेत्र में तब्दील हो गयी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी तो ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को 15 चक्र हवाई फायरिंग करनी पड़ी.
हालांकि एसपी डॉ गौरव मंगला ने पुलिस फायरिंग से इन्कार किया है. मंगलवार की सुबह 10 बजे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवक को रौंद डाला. शव को देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये और घटनास्थल पर खड़े ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर दी और आग के हवाले करने का प्रयास किया. भीड़ इतनी आक्रोशित थी कि मौके पर मौजूद शामपुर के थानाध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों से न सिर्फ दुर्व्यवहार किया बल्कि भीड़ में शामिल महिलाएं पुलिस से उलझ गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










