अगले सप्ताह सातों दिन तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

Published at :23 May 2018 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
अगले सप्ताह सातों दिन तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे लोग, ठंडई व लस्सी की बढ़ी मांग मुंगेर : इस सप्ताह का अंत जहां तेज धूप व उमस भरी गर्मी से होगा, वहीं अगले सप्ताह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से आमजनों को कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस सप्ताह […]

विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से परेशान हो रहे लोग, ठंडई व लस्सी की बढ़ी मांग

मुंगेर : इस सप्ताह का अंत जहां तेज धूप व उमस भरी गर्मी से होगा, वहीं अगले सप्ताह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश से आमजनों को कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक तापमान का पारा 40-42 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचने की संभावना है. किंतु सोमवार से मौसम में काफी बदलाव देखे जाने की भी संभावना है. अगले सप्ताह 28 मई से लगातार एक सप्ताह तक तेज हवा के साथ बारिश होने की भी संभावना जतायी गयी है.
जिससे मौसम एक बार फिर सुहाना होने की संभावना है.
रैनी वीक होगा अगला सप्ताह: वैसे तो अप्रैल से लेकर मई महीने में अबतक प्रत्येक पांच दिन या एक सप्ताह के अंतराल पर बारिश हो रही है. बीच-बीच में बारिश होते रहने के कारण गर्मी के इस मौसम में उमस की स्थिति बनी हुई है. वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस सप्ताह के अंत में उच्चतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. किंतु सोमवार से अगले एक सप्ताह तक तेज हवा व झमाझम बारिश होने की संभावना जतायी गयी है, अगले सप्ताह को रैनी वीक का भी नाम दिया जा रहा है. वहीं संभावना जतायी गयी है कि तेज हवा व प्रतिदिन बारिश होने से मौसम काफी सुहाना हो जायेगा.
संभावित तापमान, वर्षापात व हवा की गति
तिथि तापमान वर्षापात हवा की गति
28 मई 37 डिग्री से. 2.1 एमएम 5 किमी/घंटा
29 मई 34 डिग्री से. 0.9 एमएम 20 किमी/घंटा
30 मई 36 डिग्री से. 2.3 एमएम 27 किमी/घंटा
31 मई 37 डिग्री से. 10.5 एमएम 19 किमी/घंटा
1 जून 37 डिग्री से. 8.5 एमएम 18 किमी/घंटा
2 जून 37 डिग्री से. 8.8 एमएम 15 किमी/घंटा
3 जून 37 डिग्री से. 1.6 एमएम 12 किमी/घंटा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन