माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 4.96 लाख रुपये की लूट

Published at :22 May 2018 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 4.96 लाख रुपये की लूट

जमालपुर (मुंगेर) : अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से पांच लाख रुपये लूट लिये. मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर का है. बताया जाता है कि थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य ब्रांच भवन के सेकेंड फ्लोर पर भारत फाइनांसियल […]

विज्ञापन

जमालपुर (मुंगेर) : अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से पांच लाख रुपये लूट लिये. मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर का है.

बताया जाता है कि थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुख्य ब्रांच भवन के सेकेंड फ्लोर पर भारत फाइनांसियल कंक्लूजन लिमिटेड नाम की एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है. इसी फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के पद पर नीतीश कुमार कार्यरत हैं. अपने सामान्य रूटीन के अनुसार वह सोमवार को एक बैग में 4 लाख 95 हजार 600 रुपये लेकर अवंतिका रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में जमा करने जा रहे थे.

इस बीच उसने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पश्चिमी ओर के एक शॉर्ट कट गली का रुख किया. इसी गली में घात लगाये चार सशस्त्र अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर रुपये से भरे बैग को लूट लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन