48 दुकानदारों को नोटिस, चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Published at :11 May 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
48 दुकानदारों को नोटिस, चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

मुंगेर : मुंगेर शहर एक बार फिर अतिक्रमणकारियों की चपेट में है. अतिक्रमण हटाने के लिए निगम प्रशासन ने कार्रवाई आरंभ कर दी है और 48 लोगों को अपने प्रतिष्ठान के आगे से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस किया गया है. शीघ्र ही शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. विदित हो कि अतिक्रमण को […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर शहर एक बार फिर अतिक्रमणकारियों की चपेट में है. अतिक्रमण हटाने के लिए निगम प्रशासन ने कार्रवाई आरंभ कर दी है और 48 लोगों को अपने प्रतिष्ठान के आगे से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस किया गया है. शीघ्र ही शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. विदित हो कि अतिक्रमण को लेकर मुंगेर के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने पदभार संभालते ही निगम प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया है. जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में निगम प्रशासन ने शहर के लगभग 48 दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस किया है. इसमें कई दुकानदार ऐसे हैं जिन्होंने निगम का नोटिस लेने से इंकार किया है.

निगम प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि अविलंब अपने प्रतिष्ठान से अतिक्रमण हटा लें. अन्यथा प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जायेगी. जिसके लिए 10 मई तक अंतिम तिथि निर्धारित की गयी और प्रशासनिक स्तर अतिक्रमण हटाने के लिए लगभग 48 दुकानदारों को चिह्नित किया गया है. लेकिन गुरुवार तक इन स्थानों पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया है. जिसके कारण निगम आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है.

इन स्थानों पर नोटिस : अतिक्रमण प्रभारी दिनेश कुमार, रोड जमादार दिलीप कुमार एवं विश्वनाथ यादव के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक नंबर ट्रैफिक, कोतवाली थाना चौक, इंदिरा चौक, गुलजार पोखर, बाटा चौक, दीनदयाल चौक सहित अन्य स्थानों पर दुकानदारों द्वारा सड़क को अतिक्रमित किया गया है. जिसके रिपोर्ट पर निगम प्रशासन ने नोटिस करते हुए शीघ्र अतिक्रमित सड़क को मुक्त करने का निर्देश दिया है. निगम के नोटिस मिलते ही वैसे दुकानदारों के होश उड़ गये हैं जिन्होंने अपने दुकान के सामने सड़क को अतिक्रमित कर रखा है.
कहते हैं नगर प्रबंधक : नगर प्रबंधक एहतेशाम हुसैन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में शहर के लगभग 48 दुकानदारों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने का नोटिस किया गया है. जिसकी अंतिम तिथि 10 मई थी. अतिक्रमण प्रभारी द्वारा पुन: निरीक्षण के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन