मुंगेर के निवर्तमान एसएसपी आशीष भारती ने सपना चौधरी के गाने पर लगाये ठुमके

Published at :03 May 2018 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर के निवर्तमान एसएसपी आशीष भारती ने सपना चौधरी के गाने पर लगाये ठुमके

मुंगेर : एसपी मुंगेर से एसएसपी भागलपुर बनाये गये आईपीएस अधिकारी आशीष भारती को मुंगेर में मंगलवार को विदाई दी गयी. विदाई समारोह में उन्होंने वर्दी में ही हरियाणा की चर्चित गायिका और डांसर सपना चौधरी के मशहूर गाने ‘ तेरी अंखा का यो काजल…’ पर डांस शुरू कर दिया. उनके डांस का वीडियो वायरल […]

विज्ञापन

मुंगेर : एसपी मुंगेर से एसएसपी भागलपुर बनाये गये आईपीएस अधिकारी आशीष भारती को मुंगेर में मंगलवार को विदाई दी गयी. विदाई समारोह में उन्होंने वर्दी में ही हरियाणा की चर्चित गायिका और डांसर सपना चौधरी के मशहूर गाने ‘ तेरी अंखा का यो काजल…’ पर डांस शुरू कर दिया. उनके डांस का वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस महकमा सन्न रह गया.

सहरसा के एसपी राकेश ने विदाई
को बना दिया शादी की सालगिरह समारोह
एसपी वैशाली से एसपी सहरसा बनाये गये राकेश कुमार के लिए सोमवार को हाजीपुर में विदाई समारोह आयोजित किया गया. इसमें उनकी पत्नी प्रियंका भी पहुंचीं. समारोह के दौरान एसपी राकेश कुमार ने माइक पकड़ी और 30 अप्रैल को शादी की सालगिरह होने की भी जानकारी सार्वजनिक कर दी. इसके बाद तो पूरे जिले की पुलिस उनके विदाई समारोह को शादी की सालगिरह के समारोह में बदलने में लग गयी. जयमाला से लेकर बैंड तक को बुला लिया गया. एसपी साहब घोड़े पर दूल्हे की तरह बैठे. वरमाला से लेकर फेरों तक की रस्म निभायी गयी. एसपी की गाड़ी को इस तरह सजाया गया, मानो कोई दूल्हा शादी के बाद दुल्हन को विदा करा कर ले जा रहा है. इसका भी वीडियो वायरल हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन