बाल विवाहिता को पति ने ठुकराया, फिर दूसरे ने प्रेमजाल में फंसा 2 महीने तक लूटी अस्मत और उसके बाद...

Published at :02 May 2018 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
बाल विवाहिता को पति ने ठुकराया, फिर दूसरे ने प्रेमजाल में फंसा 2 महीने तक लूटी अस्मत और उसके बाद...

मुंगेर : बिहार के मुंगेर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीड़ पहाड़ तौफिर गांव में बाल विवाह तथा यौन शोषण जैसा समाज को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है़ जो सामज के डिजाइनर बुद्धिजीवियों तथा समाजसेवियों को आईना दिखा रहा है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी […]

विज्ञापन

मुंगेर : बिहार के मुंगेर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीड़ पहाड़ तौफिर गांव में बाल विवाह तथा यौन शोषण जैसा समाज को शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है़ जो सामज के डिजाइनर बुद्धिजीवियों तथा समाजसेवियों को आईना दिखा रहा है. इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है तथा बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया.

बताया जाता है कि सदर प्रखंड के पीड़ पहाड़ तौफिर गांव निवासी विजय चौधरी (काल्पनिक नाम) ने अपनी पुत्री रवीना कुमारी (काल्पनिक नाम) का विवाह वर्ष 2015 में ही कर दिया. उस समय रवीना की उम्र 16 वर्ष थी, इस बात का दावा पुलिस ने उसके मैट्रिक प्रमाण पत्र के आधार पर की है़ 16 वर्ष के उम्र में लड़की का विवाह कराना कानूनन जुर्म माना जाता है़ बावजूद परिजनों ने विवाह के उपरांत रवीना को उसके पति के साथ ससुराल भेज दिया. विवाह के एक महीने बाद ही ससुराल वालों ने रवीना को ठुकरा कर उसे वापस मायके भेज दिया. तब से आजतक रवीना तथा उसके पति के बीच न तो कोई संवाद हुआ और न ही दोनों पक्ष में आना-जाना ही हुआ. उसके बाद से रवीना अपने मायके में ही मायूस रह रही थी.

इसी बीच तौफिर गांव के ही किशुनदेव चौधरी के पुत्र राजीव चौधरी ने रवीना को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया तथा शादी का झांसा देकर इसी वर्ष 2 फरवरी को बाहर ले गया. पीड़ित रवीना ने बताया कि उसे यह पता नहीं चला कि उसे कहां ले गया था. इस बीच राजीव ने रवीना को शादी का झांसा देकर लगभग दो महीने तक यौन शोषण किया. किंतु जब रवीना उस पर शादी का दबाव बनाने लगी तो दो दिन पूर्व उसे राजीव ने जमालपुर स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया. जिसके बाद वह राजीव के मनसूबे को समझ गयी तथा मुफस्सिल थाने में राजीव के विरुद्ध यौन शोषण का मामला दर्ज करायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन