सपना चौधरी के गाने ''''तेरी अक्खा का यो काजल...'''' पर बिहार के इस IPS ने लगाये ठुमके, फिर...

मुंगेर : बिहार के मुंगेर में एसपी आशीष भारती के भागलपुर स्थानांतरण पर मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए पुलिसकर्मियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा. गाजा-बाजा, घोड़ा व खुली जिप्सी पर विदाई जुलूस निकला गया. इसमें डीजे की धुन पर न सिर्फ पुलिसकर्मियों ने सड़कों पर ठुमका लगाया, बल्कि एसपी […]
मुंगेर : बिहार के मुंगेर में एसपी आशीष भारती के भागलपुर स्थानांतरण पर मंगलवार को आयोजित विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए पुलिसकर्मियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा. गाजा-बाजा, घोड़ा व खुली जिप्सी पर विदाई जुलूस निकला गया. इसमें डीजे की धुन पर न सिर्फ पुलिसकर्मियों ने सड़कों पर ठुमका लगाया, बल्कि एसपी साहब भी अपने जज्बात पर काबू नहीं रख पाये और वर्दी में ही पुलिसकर्मियों के कहने पर ठुमके लगाये. सड़क पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं व पुलिसकर्मियों के साथ एसपी ने भी डांस किया. जिसे पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है.
मंगलवार को पुलिसकर्मियों द्वारा विदाई जुलूस निकाला गया. गाजा-बाजा, घोड़ा के साथ निकले जुलूस में कभी एसपी साहब घोड़े की सवारी की तो कभी खुली जिप्सी पर निकले. एसपी आवास के बाहर डीजे पर सपना चौधरी की गीत ‘ तेरी अक्खा का यो काजल… ‘ बज रहा था. जिस पर आवास के बाहर पुलिसकर्मी वर्दी में ठुमका लगा रहे थे. एसपी के निकलते ही पुलिसकर्मियों व कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने एसपी आशीष भारती को डांस करने का अनुरोध किया. इस पर एसपी साहब अपने को रोक नहीं कर पाये और पुलिसकर्मियों के साथ ठुमके लगाये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




