बंद घर से हजारों के सामान की चोरी

मुंगेर : शहर के बड़ी बाजार स्थित बेटवन बाजार फाड़ी से महज कुछ ही दूरी पर चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया. चोरों ने घर से 19 हजार रूपया नगद, 50 हजार रूपये का जेवरात एवं अन्य समानों की चोरी कर ली. पीड़ित मोशिम दत्ता ने कोतवाली थाना में अज्ञात चोरों के […]
मुंगेर : शहर के बड़ी बाजार स्थित बेटवन बाजार फाड़ी से महज कुछ ही दूरी पर चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया. चोरों ने घर से 19 हजार रूपया नगद, 50 हजार रूपये का जेवरात एवं अन्य समानों की चोरी कर ली. पीड़ित मोशिम दत्ता ने कोतवाली थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.बताया जाता है कि बेटवन बाजार निवासी मोशिम दत्ता अपने बेटा अपूर्वा दत्ता के साथ अपनी मां को देखने पलासी गयी हुई थी. जब वह मंगलवार की रात लगभग 10 बजे लौट कर आयी तो वह मुख्य गेट का ताला खोल कर घर में घुसी से देखा कमरा का दरवाजा खुला हुआ है और सारा समान पलंग पर बिखरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










