लोहे के गेट में आ गया करंट चपेट में आने से मजदूर की मौत

मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मंगलवार की रात करंट लगने से एक मजदूर झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया़ उसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया़ जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया़ वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम […]
मुंगेर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मंगलवार की रात करंट लगने से एक मजदूर झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया़ उसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया़ जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया़ वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़ मजदूर के मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गयी है़ बताया जाता है कि शंकरपुर गांव निवासी मजदूर राकेश कुमार यादव उर्फ राकेश यादव मंगलवार को काम कर देर शाम अपना घर लौटा़ वह अपने लोहे के दरवाजे में ओट लेकर मजदूरी कर लाये पैसे को गिन रहा था़
तभी अचानक बिजली आयी और वह गेट में सटा ही रह गया़ बिजली काटने के बाद वह गेट से अलग हो पाया, किंतु तब तक वह बिजली के झटके से बुरी तरह झुलस कर घायल हो चुका था़ गंभीर हालत में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया़ जहां इलाज आरंभ होने से पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी़ राकेश के मौत के बाद उसकी पत्नी मंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है़ वहीं उसके दो पुत्र प्रियांशु व प्रिंस के चेहरे पर मायूसी छा गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










