बकरीद आज, प्रशासनिक तैयारी पूरी

Published at :02 Sep 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
बकरीद आज, प्रशासनिक तैयारी पूरी

मुंगेर : जिले में बकरीद का त्योहार शनिवार को मनाया जायेगा़ त्योहार को लेकर जहां मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है़ वहीं नमाज की तैयारी को लेकर ईदगाह व मस्जिदों में खास इंतजाम किये गये हैं. विभिन्न ईदगाह तथा मस्जिदों में अलग- अलग समय पर ईद- उल-अजहा की नमाज अदा की […]

विज्ञापन

मुंगेर : जिले में बकरीद का त्योहार शनिवार को मनाया जायेगा़ त्योहार को लेकर जहां मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है़ वहीं नमाज की तैयारी को लेकर ईदगाह व मस्जिदों में खास इंतजाम किये गये हैं. विभिन्न ईदगाह तथा मस्जिदों में अलग- अलग समय पर ईद- उल-अजहा की नमाज अदा की जायेगी़ त्योहार की विशेषताओं को लेकर जामा मस्जिद तोपखाना बाजार के ईमाम मो रागिब रहमानी ने काफी महत्वपूर्ण बात बतायी़

उन्होंने कहा कि बकरीद मजहबे इस्लाम का दूसरा बड़ा त्योहार है़ इस्लाम के दो बड़े त्योहार हैं, जिसमें पहला ईद-उल-फितर तथा दूसरा बकरीद है, जिसे ईद- उल- अजहा कहा जाता है़ इस त्योहार में एक खूबसूरत इबादत है, जिसमें जानवरों की कुर्बानी दी जाती है़ इस कुरबानी का मकसद अल्लाह ताला के हुकुम के सामने अपने दिल के जज्बात की कुर्बानी है़
यह इसलिए कि अल्लाह ताला को न तो कुरबानी का गोश्त पहुंचता है और न ही जानवरों का खून. दरहकीकत इनसान के दिल का तकबा और नीयत की पाकीजगी पहुंचती है़ उन्होंने बताया कि तमाम अहले ईमान को नीयत की पाकीजगी के साथ अल्लाह को राजी करने के लिए कुर्बानी देनी चाहिए़ कुर्बानी देने वालों के नीयत में अगर खोट होगी तो उन्हें कोई सबाब नहीं मिलेगी तथा कुर्बानी भी कुबूल नहीं होगी़
विभिन्न स्थानों पर नमाज का समय
स्थान समय
ईदगाह 8:00 बजे
जामा मस्जिद 8:15 बजे
किला परिसर स्थित मस्जिद 8:45 बजे
हजरत पीड़ नफे मस्जिद 9:00 बजे
छोटी ईदगाह हजरतगंज 8:30 बजे
नूरी मस्जिद बेलन बाजार 8:30 बजे
शमशुद्दीन मस्जिद मिर्गियासचक 8:00 बजे
साह फैमली मस्जिद 8:15 बजे
नयी मस्जिद दिलावरपुर 8:30 बजे
सुजावलपुर मस्जिद 8:15 बजे
जामा मस्जिद चुरंबा 8:30 बजे
चकहासिम मस्जिद 8:15 बजे
ईदगाह मिर्जापुर बरदह 7:30 बजे
ईदगाह बाकरपुर 8:00 बजे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन