पीछे से पहुंचा अौर गर्दन में मार दी गोलीपीछे से पहुंचा अौर गर्दन में मार दी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

अपराधियों का तांडव. दिनदहाड़े व्यवसायी की हत्या से दहशत, मुख्य बाजार, बेकापुर, सर्राफा बाजार बंद मुंगेर शहर में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. शहर के बेकापुर शिवाजी चौक पर मोटर साइकिल सवार दो नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने जिस तरह से दिन-दहाड़े व्यवसायी विकास बंसल उर्फ टिल्लू की हत्या कर हवा में पिस्तौल लहराते हुए फरार […]
विज्ञापन
अपराधियों का तांडव. दिनदहाड़े व्यवसायी की हत्या से दहशत, मुख्य बाजार, बेकापुर, सर्राफा बाजार बंद
मुंगेर शहर में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. शहर के बेकापुर शिवाजी चौक पर मोटर साइकिल सवार दो नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने जिस तरह से दिन-दहाड़े व्यवसायी विकास बंसल उर्फ टिल्लू की हत्या कर हवा में पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गये, उससे टाउन पुलिसिंग पर सवाल खड़ा हो रहा है. हत्या के बाद व्यवसायियों में दहशत है और वे अपनी सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं. इस मामले में पुलिस द्वारा जहां दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है. जबकि खोजी कुत्ता को भी लाया गया है.
मुंगेर : बेकापुर शिवाजी चौक निवासी विकास बंसल उर्फ टिल्लू ने अपने भाई रमेश बंसल उर्फ बबलू के साथ मिल कर दुकान का शटर उठाया. विकास ने अपने चालक को जहां बैंक भेज दिया. वहीं दुकान का कर्मचारी दुकान में झाड़ू-पोछा करने लगा. दुकान के पास लगे बेंच पर दोनों भाई दुकान की ओर मुंह कर बैठ गये. तभी वहां एक पान मसला कंपनी में मार्केटिंग का लड़का शहजादा पहुंचा. जिससे बातचीत में दोनों भाई मशगुल हो गये. इसी दौरान शिवाजी चौक की ओर से एक बिना नंबर की अपाची मोटर साइकिल वहां आकर रुकी और पीछे बैठा हुआ युवक उतर गया. दोनों अपराधी गेरूआ रंग के गमछे से चेहरे को ढके हुए थे.
मोटर साइकिल चालक आगे से बाइक शिवाजी चौक की तरफ मोड़ने लगा और तब तक दूसरा युवक विकास के पीछे पहुंचा और देसी पिस्तौल सटा कर उसके गर्दन में गोली मार दी. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. अपराधी इतने शातिर थे कि एक ही गोली में व्यवसायी का काम तमाम कर दिया. हत्या करने के बाद अपराधी आराम से हवा में पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गये. अपराधी हत्या के बाद शिवाजी चौक से पिस्तौल लहराते हुए बीच बाजार से गांधी चौक और नीलम चौक होते हुए भागे. दहशत का आलम यह कि किसी ने भी अपराधी को पकड़ने का प्रयास नहीं तक नहीं किया.
हत्या का कारण कहीं जमीन विवाद या रंगदारी तो नहीं ?
विकास बंसल ने हाल ही में नया मकान बनाया है. जबकि एक
निर्माणाधीन मकान में उसका अपने ही चाचा अशोक बंसल से विवाद चल रहा है. इतना ही नहीं घर के पीछे एक जमीन है. उस जमीन को लेकर साह फैमिली से उसका विवाद चल रहा है. जबकि उस जमीन को एक अपराधी खरीदना चाहता है. इसे लेकर वह अपराधी लगातार उस पर दबाव बना रहा था. कहा जा रहा है कि जमीन विवाद में ही उसकी हत्या की गयी है. जबकि दूसरा मामला रंगदारी का सामने आ रहा है. कहा जा रहा है जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी द्वारा उससे रंगदारी मांगी गयी थी. नहीं देने पर ही उसकी हत्या करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










