दो मासूम के सिर से उठा पिता का साया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगेर : जर्दा-सुपारी के थोक विक्रेता विकास बंसल उर्फ टिल्लू की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. विकास की पत्नी सोनी बंसल जहां अपने पति की मौत के सदमे को बर्दाश्त ही नहीं कर पा रही है, वहीं क्रमश: 12 व 13 साल की उसकी दो पुत्री के सिर से पिता का साया […]
विज्ञापन
मुंगेर : जर्दा-सुपारी के थोक विक्रेता विकास बंसल उर्फ टिल्लू की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. विकास की पत्नी सोनी बंसल जहां अपने पति की मौत के सदमे को बर्दाश्त ही नहीं कर पा रही है, वहीं क्रमश: 12 व 13 साल की उसकी दो पुत्री के सिर से पिता का साया उठ जाने से दोनों मासूम का रो-रो कर बुरा हाल था़ विकास का भाई रमेश बंसल बार-बार विलाप कर पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था को कोस रहा था़
दुकान व बैंकों में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखे अपराधी, दो हिरासत में
हत्या के बाद पुलिस द्वारा आस-पास के दुकान व बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला जा रहा है. सीसीटीवी में दो युवक हवा में पिस्तौल लहराते हुए शिवाजी चौक से निकलते दिख रहा है. मोटर साइकिल चला रहा अपराधी लंबा है. जबकि पीछे हाथ में पिस्तौल लिये हुए अपराधी छींटदार शर्ट एवं ब्लू रंग का जिंस पहने है. दोनों अपराधी मुंह को गेरूआ रंग के गमछा से ढक लिया था. जिसके आधार पर पुलिस ने मोगलबाजार से दो युवकों को उठाया. जिसमें एक लालदरवाजा का रहने वाला है. दोनों युवक पर पूर्व से कई हत्या व रंगदारी का मामला दर्ज है. जिससे गहन पूछताछ चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










