सीओ व पुलिस की झड़प के बाद प्रशासनिक महकमा अस्त-व्यस्त

मुंगेर : शहर के अंबे चौक पर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस व बरियारपुर के अंचलाधिकारी के बीच उत्पन्न विवाद के कारण पूरा प्रशासनिक महकमा अस्त-व्यस्त रहा. नो इंट्री के मुद्दे को लेकर जिस प्रकार पुलिसकर्मियों ने अंचलाधिकारी व उसके चालक की पिटाई की और प्रतिक्रिया में सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कोर्ट परिसर में पुलिस कर्मियों […]
मुंगेर : शहर के अंबे चौक पर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस व बरियारपुर के अंचलाधिकारी के बीच उत्पन्न विवाद के कारण पूरा प्रशासनिक महकमा अस्त-व्यस्त रहा. नो इंट्री के मुद्दे को लेकर जिस प्रकार पुलिसकर्मियों ने अंचलाधिकारी व उसके चालक की पिटाई की और प्रतिक्रिया में सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कोर्ट परिसर में पुलिस कर्मियों से झपड़ हुई उससे स्थिति काफी विस्फोटक हो गयी. जिसके बाद सिविल प्रशासन एवं पुलिस कर्मी आमने-सामने की स्थिति में आ गये. दूसरी ओर घटना के विरोध में समाहरणालय से लेकर प्रखंड कार्यालय तक में कामकाज नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










