गणपति विसर्जन शोभा यात्रा में मटका फोड़ने में विवाद, गोलीबारी

Published at :30 Aug 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
गणपति विसर्जन शोभा यात्रा में मटका फोड़ने में विवाद, गोलीबारी

मुंगेर : गणपति विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान मोगलबाजार में मंगलवार को मटका फोड़ने के विवाद में दो गुटों में जम कर मारपीट व गोलीबारी हई. इस कारण भगदड़ मच गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन मौके पर समय से वासुदेवपुर पुलिस के पहुंच जाने पर बड़ा […]

विज्ञापन
मुंगेर : गणपति विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान मोगलबाजार में मंगलवार को मटका फोड़ने के विवाद में दो गुटों में जम कर मारपीट व गोलीबारी हई. इस कारण भगदड़ मच गयी. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन मौके पर समय से वासुदेवपुर पुलिस के पहुंच जाने पर बड़ा विवाद होते-होते टल गया. इधर नीलम चौक पर भी गणपति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में झपड़ हुई. प्राप्त समाचार के अनुसार,
मोगलबाजार में भव्य तरीके से गणपति पूजा समारोह आयोजित किया गया. मंगलवार को विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गयी. इससे पूर्व दुर्गा स्थान के पास मोगलबाजार पूजा समिति द्वारा मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी बीच कटघर पूजा समिति द्वारा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान गणपति प्रतिमा को मोगलबाजार लाया. मटका फोड़ में उस ग्रुप के लोग भी शामिल हो गये. इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट होने लगी.
इसी बीच शरारती तत्वों ने हवा में तीन चक्र गोलियां फायर कर दीं. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही वासुदेवपुर ओपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामला को शांत कराया. जिसके बाद पुन: गणपति प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गयी. इधर नीलम चौक पर भी प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में हल्की-फुल्की झपड़ होने की सूचना मिली. लेकिन स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन