अभी भी डूबे हैं दियारा क्षेत्र के खेत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Aug 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

बाढ़ टली. तीन घंटे में एक सेमी घट रहा गंगा का जलस्तर 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की कमी आयी है. इस दर से पानी घटने में काफी वक्त लगेगा. हालांकि इससे भी लोगों को काफी राहत मिली है. मुंगेर : गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे घट रहा है़ इस कारण […]
विज्ञापन
बाढ़ टली. तीन घंटे में एक सेमी घट रहा गंगा का जलस्तर
24 घंटे में गंगा के जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की कमी आयी है. इस दर से पानी घटने में काफी वक्त लगेगा. हालांकि इससे भी लोगों को काफी राहत मिली है.
मुंगेर : गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे घट रहा है़ इस कारण दियरावासी भी अब संभावित बाढ़ की समस्या से भयमुक्त होने लगे हैं. हालांकि इस मंद गति से जलस्तर को कम होने में अभी काफी समय लगेगा़ क्योंकि 24 घंटे में गंगा का जलस्तर सिर्फ 8 सेंटीमीटर ही घट रहा है़ ऐसे में तो गंगा में डूबे खेतों को निकलने में काफी वक्त लगेगा.
धीमी गति से घट रहा जलस्तर
गंगा के जलस्तर में कमी आने से लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं. बुधवार की शाम छह बजे जलस्तर 37.89 मीटर पर था़ जबकि गुरुवार की शाम छह बजे जलस्तर 37.81 मीटर दर्ज किया गया़ समझा जा सकता है कि पिछले 24 घंटे में जलस्तर सिर्फ 8 सेंटीमीटर कम हो पाया है़ इस रफ्तार से जलस्तर का सामान्य लेवल पर पहुंचने में एक महीने से भी अधिक का समय लग सकता है़
कृषि कार्य में होगा विलंब
दियारा क्षेत्र का लगभग खेत गंगा के पानी में डूबा हुआ है़ वहीं काफी धीमी गति से जलस्तर में कमी आने के कारण खेतों का पानी तेजी से नहीं निकल पा रहा है़ जिससे कृषि कार्य आरंभ करने में काफी विलंब हो रहा है़ एक ओर जहां किसानों का एक फसल गंगा जलस्तर के बढ़ोतरी की भेंट चढ़ कर बर्बाद हो चुका है़ वहीं अब दूसरे फसल के लिए किसानों को कम से कम सितंबर माह तक इंतजार करना होगा़
विभिन्न स्थानों पर गंगा का जलस्तर
स्थान जलस्तर
मुंगेर 37.81 मीटर
भागलपुर 33.03 मीटर
कहलगांव 31.04 मीटर
साहेबगंज 27.91 मीटर
फरक्का 23.13 मीटर
24 घंटे में गंगा के जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की कमी आयी है. इस दर से पानी घटने में काफी वक्त लगेगा. हालांकि इससे भी लोगों को काफी राहत मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










