तीज व चौठचंदा को लेकर बाजार में रही चहल-पहल

Published at :24 Aug 2017 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
तीज व चौठचंदा को लेकर बाजार में रही चहल-पहल

मुंगेर : तीज व चौठचंदा त्योहार की तैयारी को लेकर बुधवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी़ शहर के पटेल चौक से लेकर गांधी चौक तक दुकानदारों द्वारा विभिन्न पूजन सामग्री की दुकान लगाकर रखी गयी है, जहां लोगों ने खरीदारी की. खास कर महिलाओं की भारी भीड़ रही. जिले भर में मनाये […]

विज्ञापन

मुंगेर : तीज व चौठचंदा त्योहार की तैयारी को लेकर बुधवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी़ शहर के पटेल चौक से लेकर गांधी चौक तक दुकानदारों द्वारा विभिन्न पूजन सामग्री की दुकान लगाकर रखी गयी है, जहां लोगों ने खरीदारी की. खास कर महिलाओं की भारी भीड़ रही. जिले भर में मनाये जाने वाले तीज व चौठचंदा का पर्व गुरुवार व शुक्रवार को मनाया जायेगा़ त्योहारों को लेकर जहां व्रतियों में खासा उत्साह है वहीं पूजा की तैयारी को लेकर श्रद्धालु काफी व्यस्त हैं.

हर कोई अपने योग्य कार्य को निबटाने में लगे हुए हैं. तीज का व्रत करने वाली सुहागिन महिलाएं व्रत के एक दिन पहले ही अपने हाथों में मेहंदी रचाने में तल्लीन रही तथा पूजन सामग्री के साथ श्रृंगार के सामान की भी खरीदारी की़ तीज में विशेष रूप भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा की जाती है़ वहीं चौठचंदा व्रत की तैयारी को लेकर श्रद्धालुओं ने बाजार में जम कर फलों की खरीदारी की़ शहर के सरदार पटेल चौक से गांधी चौक तक रत्ती भर भी जगह खाली नहीं थी़ हाल यह था कि फुटपाथ तो दूर बीच सड़क पर चौकी व ठेले लगा कर विक्रेता फल व अन्य पूजन सामग्री की बिक्री कर रहे थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन