ePaper

सिक्के की रार : डीएम ने भीखमंगाें को पहले कराया नाश्ता, फिर सिक्के को नोट में बदलवाया

Updated at : 21 Jul 2017 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
सिक्के की रार : डीएम ने भीखमंगाें को पहले कराया नाश्ता, फिर सिक्के को नोट में बदलवाया

मुंगेर, प्रतिनिधि : बिहार के मुंगेर में एक रुपये के छोटे सिक्के पर रार थम नहीं रहा है. भीख में मिले सिक्के दुकानदार द्वारा नहीं लेने पर भीख मंगनेवाली महिलाएं समाहरणालय पहुंच गयी. डीएम उदय कुमार सिंह ने भीख मांगने वाली की बातों पर संज्ञान लिया. पहले सभी को नाश्ता कराया और सभी के सिक्के […]

विज्ञापन

मुंगेर, प्रतिनिधि : बिहार के मुंगेर में एक रुपये के छोटे सिक्के पर रार थम नहीं रहा है. भीख में मिले सिक्के दुकानदार द्वारा नहीं लेने पर भीख मंगनेवाली महिलाएं समाहरणालय पहुंच गयी. डीएम उदय कुमार सिंह ने भीख मांगने वाली की बातों पर संज्ञान लिया. पहले सभी को नाश्ता कराया और सभी के सिक्के को नोट में बदलवाया. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिक्का नहीं लेने वालों पर कार्रवाई करें.

बताया जाता है कि दर्जन भर भीख मांगने वाली महिलाएं समाहरणालय पहुंची. उसे देखकर कोई भी माजरा समझ नहीं पा रहे थे. कर्मचारी भी परेशान थे. महिलाओं को जब गेट पर रोका गया तो उनलोगों ने कहा कि हमलोगों को डीएम साहेब से मिलना है. सभी वृद्धा अंदर गयी और डीएम से कहा कि दुकानदार व आम लोग भीख में एक रुपये का सिक्का ही देते हैं. जब हम उन सिक्कों को लेकर दुकानदार से समान खरीदने जाते हैं तो दुकानदार छोटा वाला सिक्का नहीं लेते है.

डीएम ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया. डीएम के निर्देश पर सभी से सिक्का वसूल किया गया और उसे बैंक में जमा कर उसका नोट मंगा कर उसे दिया गया. इतना ही नहीं डीएम ने सबसे पहले सभी को नाश्ता भी कराया. जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे दुकानदारों की शिनाख्त कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये, जो छोटे वाले एक रुपये का सिक्का नहीं लेते हैं.

ये भी पढ़ें.. नोटबंदी का बिहार में इफेक्ट : सिक्कों की खन-खन से चिढ़ने लगा है वैशाली

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन