24 घंटे से बंद पड़ी है जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो की लिफ्ट

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
24 घंटे से बंद पड़ी है जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो की लिफ्ट

जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर लगी लिफ्ट पिछले 24 घंटे से बंद पड़ी है.

विज्ञापन

जमालपुर. एक तरफ रेलवे विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधा के विस्तार को लेकर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, तो दूसरी तरफ यात्री सुविधा के लिए उपयोगी संसाधनों का मेंटेनेंस समय पर नहीं हो पा रहा है. जिसके कारण रेल यात्री परेशान हैं. जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर लगी लिफ्ट पिछले 24 घंटे से बंद पड़ी है. रेलयात्री ऑटो स्टैंड से एस्केलेटर के सहारे फुटओवर ब्रिज तक पहुंचाते हैं. जहां से प्लेटफार्म संख्या दो पर जाने के लिए लिफ्ट या सीढ़ी का सहारा लेते हैं. लगभग 24 घंटे से यही लिफ्ट खराब पड़ा है. जिसके कारण बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला तथा बच्चे रेल यात्रियों को सीढ़ियों के सहारे प्लेटफार्म क्रॉस करना पड़ रहा है. कई यात्रियों ने बताया कि जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर लगे लिफ्ट अक्सर खराब रहती हैं. लिफ्ट खराब रहने के कारण लिफ्ट से सटे सीढ़ी के सहारे फुट ओवरब्रिज तक पहुंचना पड़ता है, जबकि रेलवे के मानक मापदंड के अनुसार सीढ़ियों की ऊंचाई छह इंच होनी चाहिए, परंतु इस फुट ओवर ब्रिज पर सीढ़ियों की ऊंचाई आठ इंच से अधिक कर दिया गया है. जिसके कारण बुजुर्ग रेलयात्री, महिलाएं खासकर गर्भवती महिलाएं एवं छोटे बच्चों को सीढ़ी चढ़ने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लिफ्ट के खराब होने के बारे में स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बंद है. जिसे शीघ्र ही दूर कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Amit Jha

लेखक के बारे में

By Amit Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन