कहलगांव गंगा में कठना के दो किशोर की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन
कहलगांव गंगा में कठना के दो किशोर की डूबने से मौत

गंगटा थाना क्षेत्र के मझगांय पंचायत अंतर्गत कठना गांव के दो किशोर की रविवार सुबह कहलगांव स्थित गंगा में डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. गंगटा थाना क्षेत्र के मझगांय पंचायत अंतर्गत कठना गांव के दो किशोर की रविवार सुबह कहलगांव स्थित गंगा में डूबने से मौत हो गयी. दोनों किशोर का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया गया. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन कहलगावं के लिए रवाना हो गये. बताया जाता है कि कठना गांव निवासी शैलेंद्र का पुत्र रौनक एवं पंकज का पुत्र शुभम भागलपुर में लॉज में रहकर पढ़ाई करता था. रविवार की सुबह वह अपने दोस्तों के साथ कहलगांव घूमने के लिए गया था. जहां दोनों गंगा में स्नान करने चला गया. स्नान करने के दौरान दोनों गंगा के गहरे पानी में चला गया और डूबने से दोनों की मौत हो गयी. रौनक व शुभम दो भाइयों में सबसे छोटा था. शुभम के पिता पंकज मंझगांय पंचायत के उपमुखिया हैं. घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गयी और परिजन कहलागांव के लिए रवाना हो गये. घटना के बाद गांव के लोग भी काफी मर्माहत हैं और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन