दौलतपुर वाई-लेग पर हॉल्ट बनाने की मांग

Published by : AMIT JHA Updated At : 19 Apr 2026 8:41 PM

विज्ञापन

रेल यात्रियों ने रतनपुर-मुंगेर रेलखंड पर दौलतपुर के निकट स्थित वाई-लेग पर हॉल्ट बनाने की मांग की है.

विज्ञापन

जमालपुर. रेल यात्रियों ने रतनपुर-मुंगेर रेलखंड पर दौलतपुर के निकट स्थित वाई-लेग पर हॉल्ट बनाने की मांग की है. यात्रियों ने कहा कि भागलपुर से जयनगर को जाने वाली 15553 अप भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन दौलतपुर वाई-लेग को सुबह लगभग 9:00 बजे क्रॉस करती है. इस ट्रेन से बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कामगार मजदूर और विभिन्न सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारी सुल्तानगंज, बरियारपुर और रतनपुर से चलकर जमालपुर आते हैं. यह ट्रेन लगभग 9:00 यहां से गुजरती है. रेल यात्रियों ने बताया कि यह ट्रेन जब वाई-लेग से गुजरती है, तब इसका स्पीड लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटा का रहता है और यह ट्रेन काफी स्लो हो जाती है. जिसका फायदा के साथ जोखिम उठाकर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और कामगार मजदूर ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी यहां उतर जाती है. ऐसे में प्रतिदिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. यात्रियों ने बताया कि कई बार इस प्रकार की दुर्घटना में रेल यात्री घायल भी हो चुके हैं. इस प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए आवश्यक है कि यहां पर एक हॉल्ट का निर्माण कर दिया जाए और भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस का स्टॉपेज इस हॉल्ट पर दिया जाए. जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन