नोट डबलिंग मामले में पूर्व वार्ड पार्षद भेजी गयी जेल

Published at :09 Jun 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
नोट डबलिंग मामले में पूर्व वार्ड पार्षद भेजी गयी जेल

मुंगेर : नोट डबलिंग के अवैध कारोबार में पकड़ी गयी मुंगेर नगर निगम की पूर्व वार्ड पार्षद सलमा खानम को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. उसे बुधवार को उसके तोपखाना बाजार स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में पुलिस सलमा के फरार पति तथा मुख्य आरोपी मो अनवर उर्फ लाल […]

विज्ञापन

मुंगेर : नोट डबलिंग के अवैध कारोबार में पकड़ी गयी मुंगेर नगर निगम की पूर्व वार्ड पार्षद सलमा खानम को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. उसे बुधवार को उसके तोपखाना बाजार स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में पुलिस सलमा के फरार पति तथा मुख्य आरोपी मो अनवर उर्फ लाल खां को तलाश रही है. पुलिस ने छापेमारी में उसके घर से 1 लाख 12 हजार रुपये नकद सहित 100 रुपये नोट साइज का 125 बंडल सादा व रंगीन कागज का बंडल बरामद किया गया है.

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि एक युवक ने पुलिस को सूचना दिया कि रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर मो. अनवर खां उर्फ लाल खां को उसने 1.65 लाख रुपया दिया था. नौकरी नहीं होने पर वह जब पैसा लौटाने का दबाव बनाने लगा तो उसे कहा कि लाल खा ने कहा कि एक लाख रुपये तुम और दे दो. तुम्हें इसके बदले 10 लाख रुपया जाली नोट देंगे. उक्त युवक को वह तोपखाना बाजार से लेकर दिलावरपुर गया. जहां उसने गिरोह के अन्य सदस्य से उसे मिलाया.

वहां भी उक्त युवक को प्रलोभन दिया गया कि तुम 5 लाख दो तो तुम्हें 20 का जाली नोट देंगे. इसी सूचना पर पुलिस ने लाल खां के तोपखाना बाजार स्थित घर पर छापेमारी की. जहां से लाल खां की पत्नी पूर्व वार्ड पार्षद सलमा खानम को गिरफ्तार किया गया. मौके पर से 1 लाख 12 हजार 300 रुपया, 100 के नोट साइज का कागज का 125 बंडल सादा व रंगीन एवं डाय, इंक व अन्य केमिकल बरामद किया गया. सलमा खानम को जेल भेज दिया गया. जबकि लाल खां एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उसके सहयोगी विकास कुमार सहित गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन