बिहार : मुंगेर में 22 अर्द्धनिर्मित स्वचालित पिस्तौल के साथ 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत जुबली कुआं के समीप से पुलिस ने दो हथियार तस्करों को 22 अवैध अर्द्धनिर्मित स्वचालित पिस्तौल के साथ धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार लोगों के नाम मोहम्मद फिरोज और मोहम्मद कलीम हैं. आशीष भारती […]
मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत जुबली कुआं के समीप से पुलिस ने दो हथियार तस्करों को 22 अवैध अर्द्धनिर्मित स्वचालित पिस्तौल के साथ धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार लोगों के नाम मोहम्मद फिरोज और मोहम्मद कलीम हैं.
आशीष भारती ने कहा कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से हथियार लाकर बेचे जाने की गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में एक आॅटोरिक्शा सवार इन लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि फिरोज और कलीम कासिम बाजार थाना अंतर्गत मकसदपुर बारा इलाके के निवासी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










