ePaper

बिहार में ड्रग्स की बरामदगी, मुंबई से नवादा पहुंची NBC टीम, गिरफ्तार तस्कर की ली रिमांड

Updated at : 07 May 2023 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में ड्रग्स की बरामदगी, मुंबई से नवादा पहुंची  NBC टीम, गिरफ्तार तस्कर की ली रिमांड

बिहार में ड्रग्स की बरामदगी की सूचना के बाद मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम नवादा पहुंची है. ड्रग्स की बरामदगी शुक्रवार को हुई थी. नवादा के एसपी अम्बरीष राहुल के निर्देश पर नगर थाना पुलिस के सहयोग से एनसीबी मुंबई ने छापेमारी की थी.

विज्ञापन

नवादा. बिहार में ड्रग्स की बरामदगी की सूचना के बाद मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम नवादा पहुंची है. ड्रग्स की बरामदगी शुक्रवार को हुई थी. नवादा के एसपी अम्बरीष राहुल के निर्देश पर नगर थाना पुलिस के सहयोग से एनसीबी मुंबई ने छापेमारी की थी. इस छापेमारी में भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त किया गया था, जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है. इस छोपमारी में तस्कर मोनाजिर को भी गिरफ्तार किया गया था. ड्रग्स तस्कर मोनाजिर हसन नगर थाना क्षेत्र के गोंदापुर बाईपास रोड के समीप इस्लाम नगर मोहल्ले का रहने वाला है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम गिरफ्तार तस्कर को अपने साथ मुंबई लेकर चली गयी.

सर्विलांस के जरिये नवादा पहुंची मुंबई पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार ड्रग्स बरामदगी मामले में एनसीबी, मुंबई की टीम तकनीकी सर्विलांस के जरिये शुक्रवार को नवादा पहुंची थी. नवादा के एसपी अम्बरीष राहुल के निर्देश पर शुक्रवार की देर रात छापेमारी की गई. इस छापेमारी में ड्रग्स तस्कर मोनाजिर नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया, उसके पास से मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया. छापेमारी टीम में एनसीबी मुंबई के इंस्पेक्टर विजय राज समेत अन्य पदाधिकारी और नगर थाने के अधिकारी शामिल थे. अब एनसीबी की जांच टीम मोनाजिर के मोबाइल से ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश करेगी.

कोर्ट से ट्रांजिट मिला रिमांड

मोनाजिर नवादा में एक दवा की दुकान में काम करता था. बताया जाता है कि मोनाजिर ही नवादा में ड्रग्स की आपूर्ति करता था. पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गयी है. वहीं, एनसीबी मुंबई की टीम शनिवार को आरोपी को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई रवाना हो गई. पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है. वहीं, कहा जा रहा है कि मुंबई के रास्ते विदेशों से नशीली दवाएं और ड्रग्स की तस्करी कर बिहार के विभिन्न जिलों में नशे का गैरकानूनी धंधा किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन