ePaper

Motihari:महिला सुपरवाइजर नियोजन प्रकिया होगी पूरी

Updated at : 04 Apr 2025 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari:महिला सुपरवाइजर नियोजन प्रकिया होगी पूरी

जिले में विभिन्न कारणों से तकरीबन पांच सालों से फाइलों में अटकी व घूम रही 43 रिक्त महिला सुपरवाइजर पदों पर नियोजन की प्रकिया पूरी होने वाली है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी.जिले में विभिन्न कारणों से तकरीबन पांच सालों से फाइलों में अटकी व घूम रही 43 रिक्त महिला सुपरवाइजर पदों पर नियोजन की प्रकिया पूरी होने वाली है. विभाग ने पत्र जारी किया है, जिसमें बताया है कि विभिन्न कैटेगरी के उक्त रिक्त पदों पर 17,401 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. जिसमें से 132 अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग एक अक्तूबर 2022 को किया गया था. जिसमें से सभी काउंसेलिंग में शामिल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का जांच संबंधित बोर्ड से कराया गया. जिसमें 25 वैसे अभ्यर्थियों का आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया है व करीब तीन का प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाया गया है.

अस्वीकृत होने का कारण आवेदन में दूसरा प्रमाण पत्र व हार्ड कॉपी काउंसेलिंग में अन्य प्रमाण पत्र दिया गया है. जैसे एक अभ्यर्थी बिगमती कुमारी द्वारा मैट्रिक एवं प्लस 2 में ऑनलाइन आवेदन में महाराष्ट्रा बोर्ड है जबकि तिरूवलुर युनिवर्सिटी तमिलनाडु का प्रमाण पत्र संलग्न है. ऐसे ही कई अन्य है.

इन अभ्यर्थियों का आवेदन हुआ है अस्वीकृत

विभिन्न कारणों से 25 अभ्यर्थियों का आवेदन हुआ है अस्वीकृत जिसमें बागमती कुमारी कुल अंक 99.66 प्रतिशत, सुप्रिया कुमारी 99.33, सोनी कुमारी 98, रंजीता कुमारी 97.33, रूपा कुमारी शर्मा 92.33, सहनी प्रवीण 90.65, सानिया प्रवीण 90.6, अर्चना कुमारी 90.32, अर्चना कुमारी 90.16, प्रिती कुमारी 89.16(फर्जी),नीतु कुमारी 86.77, पूजा कुमारी 83.77, नीतू देवी 82.66, शहाबनम खातून 82.58 (फर्जी), नमीता वर्मा 82.45, पूजा कुमारी 82, चांदनी कुमारी 81.66, शिखा कुमारी 81.66, प्रियंका कुमारी 80.73, गुड़िया कुमारी 80.66, सुनैना गुप्ता 80.66, संध्या कुमारी 80.28, कुसुम कुमारी 80.01, पूजा कुमारी 77.67(फर्जी) प्रियंका कुमारी, प्रियदर्शनी कुमारी शून्य व अन्य 46 काउसलिंग से अनुपस्थित रहे.

क्या कहते हैं अधिकारी

डीएम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय चयन समिति कमिटी गठित हुयी थी. जिसमें काउसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच करायी गयी है. जिसमें इन सभी अभ्यर्थियों को चिन्हित किया गया है सहित अन्य बाते कही.

कविता कुमारी, आइसीडीएस डीपीओ, पूर्वी चंपारण

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन