ePaper

Motihari: मक्के के खेत में मिला महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

Updated at : 04 Apr 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: मक्के के खेत में मिला महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

नगर पंचायत के खाकी बाबा मठ के पास मक्का के खेत से महिला का शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान उमेश राम की पत्नी (30) रिंकू देवी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Motihari:पकड़ीदयाल .नगर पंचायत के खाकी बाबा मठ के पास मक्का के खेत से महिला का शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान उमेश राम की पत्नी (30) रिंकू देवी के रूप में हुई है. उसके गले में साड़ी लपेटी हुई थी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है. परिजनों ने बताया कि उमेश राम चेन्नई में मजदूरी करता है. रिंकू देवी अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी. गुरुवार की रात्रि आठ बजे रिंकू देवी घर से बाहर निकली थी. उसके घर से बच्चाें के रोने की आवाज आने से पड़ोसी पड़ताल किये, तो पता चला कि रिंकू देवी घर में नही है. रात भर कुछ पता नहीं चला. थाना अध्यक्ष राजीव रंजन ने शुक्रवार को बताया कि मकई के खेत से महिला के शव बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है. कई बिन्दुओं पर साक्ष्य संग्रह के साथ पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन