पुलिस देखते ही छत से कूदा पिस्तौल लहराने का आरोपी, पैर टूटा तो दबोच लिया गया, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्सन : पुलिस जवान के साथ गिरफ्तार बदमाश | Prabhat Khabar Network

पुलिस जवान के साथ गिरफ्तार बदमाश

बंजरिया थाना क्षेत्र में पिस्तौल लहराने और कई संगीन मामलों में वांछित राजन साह को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी से बचने के लिए छत से कूदा, लेकिन पैर टूटने से पकड़ा गया.

विज्ञापन

Banjariya News: बंजरिया थाना क्षेत्र में पिस्तौल लहराने और कई संगीन मामलों में वांछित चल रहे राजन साह को पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने घर की छत से छलांग लगा दी, लेकिन इस कोशिश में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. इलाज के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि बंजरिया थाना क्षेत्र के दरोगा टोला निवासी राजन साह अपने इलाके में छिपा हुआ है.

सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा और गिरफ्तारी से बचने के लिए घर की छत से नीचे कूद गया.

पैर टूटने के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

छत से कूदने के दौरान राजन सहनी के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया. इसके बावजूद पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया.

इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकीय उपचार पूरा होने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पिस्तौल लहराने के मामले में थी तलाश

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि राजन साह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और कई संगीन मामलों में वांछित चल रहा था.

उन्होंने बताया कि हाल ही में पिस्तौल लहराने का उसका एक वीडियो सामने आया था. उसी मामले समेत अन्य मामलों में उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.


विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन