मोतिहारी में RTPS की साइट हुई स्लो, जाति-आय-आवासीय प्रमाण पत्र के लिए घंटों इंतजार

Updated:
विज्ञापन

आरटीपीएस काउंटर पर इकट्ठा लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिहारी सदर अंचल में साइट स्लो होने के कारण आरटीपीएस सेवा प्रभावित है। जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Motihari RTPS: मोतिहारी सदर अंचल कार्यालय के आरटीपीएस (RTPS) काउंटर पर पिछले दो-तीन दिनों से साइट की धीमी गति के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जाति, आय, आवासीय समेत अन्य प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे आवेदकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

साइट स्लो होने से एक-एक प्रमाण पत्र जारी करने में सामान्य से अधिक समय लग रहा है, जिससे कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित हुआ है.

बढ़ रही लंबित आवेदनों की संख्या

तकनीकी समस्या के कारण आरटीपीएस काउंटर पर लंबित आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं, नौकरी के अभ्यर्थियों और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवेदन करने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है. वहीं काउंटर पर तैनात कर्मियों पर अतिरिक्त कार्यभार आ गया है.

देर शाम तक हो रहा आवेदनों का निष्पादन

सदर अंचल के राजस्व पदाधिकारी (आरओ) नवनीत प्रकाश ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से साइट स्लो चल रही है, जिसके कारण प्रमाण पत्रों का निष्पादन प्रभावित हो रहा है.

उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को कम करने के लिए कार्यालय के कर्मचारी देर शाम तक रुककर आवेदनों का निष्पादन कर रहे हैं. साथ ही हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी कर लंबित मामलों को जल्द से जल्द समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है.

तकनीकी समस्या दूर होने की उम्मीद

आरओ नवनीत प्रकाश ने उम्मीद जताई कि तकनीकी समस्या दूर होते ही आरटीपीएस काउंटर पर कार्य सामान्य गति से शुरू हो जाएगा और लंबित आवेदनों का तेजी से निष्पादन किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन