Motihari: चोरी की बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

Published by : SN SATYARTHI Updated At : 15 Oct 2025 6:09 PM

विज्ञापन

झरौखर पुलिस ने मंगलवार की रात वाहन जांच के दौरान एक चोरी की बाइक के साथ दो नेपाली बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Motihari: घोड़ासहन. झरौखर पुलिस ने मंगलवार की रात वाहन जांच के दौरान एक चोरी की बाइक के साथ दो नेपाली बाइक चोरो को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए दोनो नेपाली बाइक चोरो की पहचान नेपाल के रौतहट जिला अंतर्गत बंकूल थाना क्षेत्र के सरमुजवा गांव निवासी विजय दास व कृष्णा राम के रूप में की गई हैं. जानकारी देते थानाध्यक्ष असलम अंसारी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहन जांच के दौरान उक्त चोरी की बाइक के साथ नेपाल की तरफ जा रहे दोनो युवको को रोका गया. पुलिस द्वारा जब वाहन का कागजात दिखाने को कहा गया तब कोई भी कागजात नहीं प्रस्तुत किया जा सका. जब बाइक का सत्यापन किया गया तब उक्त बाइक चोरी होने की बात सामने आयी, जिसके बाद बाइक को जब्त कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों बाइक चोरों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SN SATYARTHI

लेखक के बारे में

By SN SATYARTHI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन