तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, मोबाइल में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

घटना में क्षतिग्रस्त बाइक | Prabhat Khabar Network

आदापुर प्रखंड में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए. तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक के उड़ गए परखच्चे और मोबाइल में आग लग गई. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

विज्ञापन

Raxaul Road Accident News: आदापुर प्रखंड के गम्हरिया कला स्थित श्यामपुर-नरकटिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए. हादसा गम्हरिया कला और बैकुंठवा गांव के बीच हनुमान मंदिर के समीप हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मोबाइल फोन में आग लग गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

टक्कर के बाद बाइक के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गम्हरिया कला से नरकटिया की ओर जा रही स्प्लेंडर प्लस बाइक की सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर के प्रभाव से बाइक के परखच्चे उड़ गए. बाइक सवार का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त होकर उसमें आग लग गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा काफी भयावह था.

तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

बताया गया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे. घायलों में नरकटिया निवासी मनोज पटेल के पुत्र पिंटू कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. अन्य दो घायल उनके रिश्तेदार हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया.

चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही दरपा थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है. वाहन की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: ऑर्केस्ट्रा संचालक के चंगुल से 4 नाबालिग लड़कियां मुक्त, संचालक पर केस दर्ज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन