Motihari: केसरिया में आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण में गड़बड़ी, जांच में तेल-मसाला और नमक नहीं देने का खुलासा

Updated:
विज्ञापन

आईसीडीएस डीपीओ कार्यालय कार्यालय का एआई फोटो

मोतिहारी जिले के केसरिया में आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण में गंभीर गड़बड़ी पाई गई है. जिलास्तरीय जांच में लाभुकों को निर्धारित सामग्री, खासकर तेल, मसाला और नमक नहीं दिए जाने का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह होने वाले टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है. केसरिया बाल विकास परियोजना के मटिया पंचायत स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों की जिलास्तरीय जांच में लाभुकों को निर्धारित सामग्री का पूरा वितरण नहीं किए जाने का खुलासा हुआ है. डीआरडीए निदेशक जयराम चौरसिया ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 और 7 का निरीक्षण किया. जांच के दौरान पाया गया कि लाभुकों को टीएचआर में तेल, मसाला और नमक का वितरण नहीं किया जा रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

केसरिया में टीएचआर वितरण की जांच में सामने आई गड़बड़ी

डीआरडीए निदेशक जयराम चौरसिया ने मटिया पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 और 7 का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान टीएचआर वितरण की व्यवस्था और लाभुकों को दी जाने वाली सामग्री की जानकारी ली गयी.

जांच में सामने आया कि निर्धारित टीएचआर सामग्री में तेल, मसाला और नमक लाभुकों को नहीं दिया जा रहा था. इसके बाद जांच रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजी गयी है.

जिले में 5,598 आंगनबाड़ी केंद्र, लाखों लाभुक

जिले में करीब 5,598 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों के साथ गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण योजनाओं का लाभ दिया जाता है.

टीएचआर योजना के तहत जिले में करीब 5.50 लाख बच्चे, 60 हजार गर्भवती महिलाएं और 70 हजार धात्री महिलाएं लाभुक हैं. ऐसे में टीएचआर वितरण में किसी भी तरह की कटौती का सीधा असर बड़ी संख्या में लाभुक परिवारों पर पड़ सकता है.

जांच रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी गयी

डीआरडीए निदेशक जयराम चौरसिया ने बताया कि मटिया पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की गयी है. निरीक्षण के दौरान टीएचआर वितरण से जुड़ी कमियां सामने आयी हैं. इसकी रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गयी है.

यह भी पढ़ें: सस्ता नारियल पानी देने का झांसा, कारोबारी से साइबर अपराधियों ने ठगे 2.10 लाख रुपये


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन