चंपारण में औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाने की मांग, ‘आपन पार्टी’ ने कहा- अब नहीं चलेगा सरकारी छलावा

Author Raj Nikhil|Edited by Purushottam Kumar
Updated:
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते जितेंद्र तिवारी

आपन पार्टी ने चंपारण में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 'चंपारण औद्योगिक विकास प्राधिकरण' के गठन की मांग की है. पार्टी ने सरकार के औद्योगिक विकास के कदमों का स्वागत करते हुए क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ने का भी ऐलान किया है.

विज्ञापन

Motihari News: मोतिहारी. शहर के चंचल बाबा मठ स्थित ‘आपन पार्टी’ कार्यालय में रविवार को पार्टी कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने की. इसमें सरकार की ओर से उठाये जा रहे औद्योगिक विकास के कदमों का स्वागत करते हुए चंपारण में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अलग से ‘चंपारण औद्योगिक विकास प्राधिकरण’ के गठन की मांग की गयी. पार्टी नेताओं ने कहा कि प्राधिकरण बनने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को व्यापक गति मिल सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

चंपारण औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाने की मांग

पार्टी अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि चंपारण में औद्योगिक विकास के लिए ‘चंपारण औद्योगिक विकास प्राधिकरण’ का गठन किया जाना चाहिए. इससे क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देने और विकास की संभावनाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चंपारण के साथ हुए सरकारी छलावे को अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी.

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का ऐलान

बैठक में क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया गया. मुन्ना झा ने कहा कि क्षेत्र में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ी जायेगी.

महासचिव अशरफ अली अंसारी ने कहा कि चंपारण की मिट्टी को संवारा जायेगा और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम किया जायेगा.

प्राधिकरण से औद्योगिक विकास का सपना होगा साकार

पूर्व सरपंच सह वरिष्ठ नेता हरिनारायण तिवारी ने कहा कि चंपारण औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन से क्षेत्र में औद्योगिक विकास का सपना साकार हो सकता है. उन्होंने कहा कि इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी.

बैठक में कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्य समिति की बैठक में महमद कौसर अली, महफूज अरमान खान, चन्द्रदीप पासवान, अरबाज खान, हिमेन्द्र तिवारी, विक्रांत सिंह राठौर और विकास सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर छुट्टी में भी खुले रहेंगे डाकघर, भाइयों तक राखी पहुंचाने में जुटे रहेंगे डाकिया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन