Motihari: टेम्पो और कार की जोरदार टक्कर में 1 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल, तीन हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

फुलवरिया-कुंडवा चैनपुर पथ पर कार और टेम्पो के बीच हुई भीषण टक्कर में एक साल के बच्चे की दुखद मौत हो गई. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

सिकरहना: फुलवरिया-कुंडवा चैनपुर पथ पर पो गुरहनवा राजदेवी चौक और अमवा टोला के बीच रविवार शाम कार और टेम्पो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में एक साल के बच्चे की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. मृत बच्चे की पहचान सुशांत कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हादसे में महंगुआ गांव निवासी राजेंद्र दास, तारा कुमारी और आयुष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों को इलाज के लिए कुसमहवा स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया. वहीं, गुरहनवा गांव निवासी टेम्पो चालक बिकाऊ महतो को परिजनों ने इलाज के लिए ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है.

जोरदार टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार और टेम्पो के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

कार सवार तीन लोग हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया. कार में सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिये गये लोगों की पहचान मोतिहारी छतौनी निवासी राहुल गुप्ता, अमर छतौनी निवासी ओमप्रकाश यादव और मठिया निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है.

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. हादसे के कारणों और घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Motihari: बाइक का नंबर बदला, पुलिस की नजर से नहीं बच सके, फर्जी प्लेट के साथ 2 गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन