रक्सौल बॉर्डर पर महिला के झोले में मिला गांजा, नेपाल से भारत आते ही SSB-पुलिस ने पकड़ा
रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर एक बड़ी कार्रवाई हुई है. मैत्री ब्रिज से भारत में प्रवेश कर रही एक महिला के पास से करीब 3 किलो 900 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ है. हरैया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने इस खेप को जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
Raxaul News: रक्सौल. भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हरैया पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर मैत्री ब्रिज के रास्ते नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक महिला को करीब 3 किलो 900 ग्राम गांजा जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अब मादक पदार्थ की खेप के स्रोत तथा इसके नेटवर्क की जांच की जा रही है.
आपके शहर में
Raxaul News: मैत्री ब्रिज पर संदिग्ध महिला की जांच
हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपाल से मैत्री ब्रिज के रास्ते मादक पदार्थ की खेप भारत लाई जा रही है. इसके बाद पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए जांच अभियान शुरू किया.
जांच के दौरान एक महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. टीम ने उसके पास मौजूद झोले की तलाशी ली. इसमें छिपाकर रखा गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ. वजन कराने पर इसकी मात्रा करीब 3 किलो 900 ग्राम पायी गयी.
महिला की पहचान लौरिया क्षेत्र की निवासी के रूप में
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के भुईया सिसवा गांव निवासी मनोज राम की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है.
महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था.
तस्करी नेटवर्क की कड़ी तलाश रही पुलिस
जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि महिला अकेले ही खेप लेकर भारत पहुंची थी या इसके पीछे कोई तस्करी गिरोह काम कर रहा है. पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने की संभावना है.
फिलहाल पुलिस ने बरामद पदार्थ की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: सस्ता नारियल पानी देने का झांसा, कारोबारी से साइबर अपराधियों ने ठगे 2.10 लाख रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए