ऑर्केस्ट्रा संचालक के चंगुल से 4 नाबालिग लड़कियां मुक्त, संचालक पर केस दर्ज
छापेमारी के बाद शामिल टीम के सदस्य. | Prabhat Khabar Network
मोतिहारी में 'नया सवेरा ऑपरेशन 3.0' के तहत पुलिस ने एक ऑर्केस्ट्रा संचालक के चंगुल से चार नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है. संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Motihari News: नया सवेरा ऑपरेशन 3.0 के तहत पुलिस, एएचटीयू, चाइल्ड हेल्पलाइन, न्याय नेटवर्क, ग्राम नियोजन केंद्र और बाल संरक्षण से जुड़ी स्वयंसेवी संस्थाओं की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात दरपा थाना क्षेत्र के बखतौरा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नाबालिग लड़कियों को एक ऑर्केस्ट्रा संचालक के चंगुल से मुक्त कराया. कार्रवाई का नेतृत्व रक्सौल एसडीपीओ मनीष आनंद ने किया. हालांकि छापेमारी के दौरान ऑर्केस्ट्रा संचालक मौके से फरार हो गया.
आपके शहर में
Chauradano News: संचालक के खिलाफ प्राथमिकी, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि सभी नाबालिग बालिकाओं को आवश्यक देखभाल, काउंसिलिंग और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुरक्षित संरक्षण में भेज दिया गया है. मामले में बखतौरा स्थित न्यू ऐश्वर्या ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के संचालक कृष्णा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
मानव तस्करी और बाल शोषण के खिलाफ अभियान जारी
जिला प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बाल अधिकारों की रक्षा, मानव तस्करी और बाल श्रम जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से "नया सवेरा ऑपरेशन 3.0" के तहत अभियान लगातार चलाया जाएगा. अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं बच्चों के शोषण, मानव तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.
यह भी पढ़ें: मोतिहारी में दिल्ली से लौटे युवक की डेंगू से मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए